"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महिलाओं को वस्तु समझने वाले कांग्रेस विधायक बरैया को पार्टी से किया जाए निष्कासित – नन्दा ब्राह्मणे

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान की भाजपा ने की तीखी निंदा

मनीष विद्यार्थी खरगोन।

KPN24 :- मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती नन्दा ब्राह्मणे ने बयान की तीखी निंदा करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया और विधायक बरैया को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए महिलाओं और बेटियों का अपमान करना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है। भारत की संस्कृति नारी को पूज्य मानती है, ऐसे में यह बयान कांग्रेस की महिलाओं के प्रति संकीर्ण, गंदी और विकृत सोच को उजागर करता है।
उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर कांग्रेस की शीर्ष नेता प्रियंका गांधी स्वयं को महिलाओं की नेता बताकर “बेटी हूं, लड़ सकती हूं” जैसे नारों से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती हैं, वहीं दूसरी ओर अपनी ही पार्टी के विधायक द्वारा महिलाओं के अपमानजनक बयान पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।
श्रीमती ब्राह्मणे ने कहा कि यह बयान कोई क्षणिक भूल नहीं, बल्कि महिलाओं और एससी-एसटी समाज के प्रति कांग्रेस विधायक की बीमार और आपराधिक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से सवाल किया कि क्या फूल सिंह बरैया की यही सोच कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेताओं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर भी लागू होती है? यदि नहीं, तो फिर इस बयान पर उनकी चुप्पी क्यों है?
उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि कांग्रेस संगठन में कार्यरत महिलाएं, विशेषकर एससी-एसटी समाज की महिलाएं, क्या अपने ही नेताओं के बीच सुरक्षित हैं?
भाजपा ने स्पष्ट मांग की है कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया से सार्वजनिक माफी मंगाई जाए, उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और उन्हें तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए। भाजपा ने कहा कि जब तक कांग्रेस इस मामले में सख्त कदम नहीं उठाती, तब तक उसे महिला सम्मान और सामाजिक न्याय की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More