"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई, नोडल अधिकारी निलंबित

अशोभनीय भाषा और लापरवाही पड़ी भारी, कलेक्टर का सख्त एक्शन

KPN24:- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना 2025-26 के तहत जिले में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आदेश में धान उपार्जन केंद्र हरदी (तहसील अकलतरा) के नोडल अधिकारी सुनील राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के 129 धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारू खरीदी के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। इसी क्रम में हरदी उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी एवं सहायक आंतरिक लेखा एवं कर अधिकारी सुनील राव के विरुद्ध गंभीर शिकायत सामने आई।
नायब तहसीलदार अकलतरा द्वारा 21 जनवरी 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन एवं पंचनामा में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित अधिकारी लंबे समय से धान खरीदी कार्य से अनुपस्थित थे। इतना ही नहीं, जब खाद्य शाखा के प्रभारी अधिकारी द्वारा मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील और अभद्र टिप्पणियां कीं।
प्रशासन ने इस आचरण को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का घोर उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा है। अधिकारी की इस मनमानी से न केवल शासन के निर्देशों की अवहेलना हुई, बल्कि धान खरीदी व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने नियम 3 (ए-1, 2, 3) के तहत सुनील राव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा नियत किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More