"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम – विधायक ब्यास कश्यप

15 लाख विधायक निधि व 2 लाख नगर पालिका अध्यक्ष की घोषणा के साथ जिला अधिवक्ता संघ का शपथग्रहण सम्पन्न

KPN24 :- वकालत केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि न्याय के प्रति समर्पित एक पवित्र कर्तव्य है। अधिवक्ताओं को जो दायित्व सौंपा गया है, वह मात्र पद नहीं बल्कि समाज सेवा का अवसर है। उक्त उद्गार जिला अधिवक्ता संघ के शपथग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ब्यास कश्यप ने व्यक्त किए। समारोह में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जांजगीर बार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अधिवक्ता संघ को न्यायपालिका की रीढ़ के रूप में कार्य करना चाहिए। अधिवक्तागण न्याय, एकता और सेवा के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सस्ता, सुलभ और निष्पक्ष न्याय पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि शपथग्रहण समारोह अधिवक्ता संघ के लिए नई जिम्मेदारियों और नई ऊर्जा का प्रतीक है। अधिवक्ता संघ केवल एक संस्था नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सशक्त माध्यम है। साथियों द्वारा जताए गए विश्वास पर ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ खरा उतरना ही सच्ची शपथ है।
इससे पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश शर्मा ने स्वागत भाषण में तहसील बार के उन्नयन हेतु विधायक ब्यास कश्यप से सहयोग की मांग की। जिस पर विधायक श्री कश्यप ने सहर्ष नए भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपए तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 3 लाख रुपए, कुल 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल ने भी अपने निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की, जिसके लिए अधिवक्ता संघ ने उनका आभार व्यक्त किया।
समारोह का संचालन अधिवक्ता कमलेश मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संघ के सचिव सूरज गोस्वामी द्वारा किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजपूत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में—
अध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष वसंत पटेल एवं श्रीमती विद्या राठौर, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, सचिव शिवनारायण यादव, ग्रंथ सचिव तिलक राम करा, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव आनंद राठौर सहित कार्यकारिणी सदस्य गणेश प्रसाद शर्मा, किरण कुमार यादव, लकेश्वर प्रसाद सारथी, योगेश सिंह राणा, कुंवर राम कश्यप एवं श्रीमती सीमा कहरा शामिल रहे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिले के अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More