"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

साइबर सेल का बड़ा करिश्मा: 112 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई मुस्कान

22.40 लाख के स्मार्टफोन बरामद, एसपी कार्यालय में मालिकों को सौंपे गए मोबाइल

मनीष विद्यार्थी खरगोन 

KPN24:- खरगोन पुलिस की साइबर सेल ने तकनीक और सतर्कता का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए गुम हुए मोबाइल धारकों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से कुल 112 गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक खोज निकाले।

यह उल्लेखनीय कार्रवाई साइबर सेल प्रभारी उनि दीपक तलवारे के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रआर. आशीष अजनारे, आर. अभिलाष डोंगरे, आर. मगन अलावा, आर. सोनू वर्मा एवं आर. सचिन चौधरी की अहम भूमिका रही। बरामद मोबाइलों को संबंधित थानों को सूचना देकर पुलिस कब्जे में लिया गया और रविवार को एसपी कार्यालय में उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।
अपने कीमती मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों ने पुलिस प्रशासन और साइबर सेल टीम का खुले दिल से धन्यवाद किया।
महंगे ब्रांडेड मोबाइल बरामद
पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 112 मोबाइलों की कुल कीमत करीब 22 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। इनमें वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, टेकनो, पोको सहित कई नामी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।
इन मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने विधिवत मोबाइल मालिकों को सौंपा।
साइबर ठगी से रहें सतर्क — एसपी की सख्त अपील
एसपी रविन्द्र वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ATM कार्ड नंबर, CVV, OTP, UPI पिन जैसी गोपनीय जानकारी बिल्कुल न दें।
उन्होंने चेताया कि ANYDESK, TEAMVIEWER जैसे रिमोट एप्स अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल करना खतरनाक हो सकता है।
अज्ञात लिंक और डिजिटल अरेस्ट से बचें
एसपी ने कहा कि अज्ञात कॉल, SMS या वेब लिंक पर क्लिक न करें और डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड तरीकों से सतर्क रहें।
लावारिस मोबाइल मिले तो पुलिस को सौंपें
उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी को कोई लावारिस मोबाइल या अन्य वस्तु मिलती है तो उसे तुरंत संबंधित थाने में जमा कराएं या कंट्रोल रूम खरगोन को सूचना दें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More