"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अकलतरा पुलिस की मुस्तैदी से मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | 25 जनवरी 2026 | KPN24.com

KPN24:- थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24-25 जनवरी 2026 की दरमियानी रात थाना अकलतरा क्षेत्र में गश्त के दौरान उपनिरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक राम भरोसे एवं रमेश भारद्वाज रेलवे स्टेशन के पास मौजूद थे। रात्रि लगभग 1 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर जब उसे रोककर पूछताछ की गई तो उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसका वह पासवर्ड नहीं खोल सका।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई, जहां मोबाइल के वास्तविक मालिक की पहचान कर प्रार्थी शिव बांधी, निवासी अकलतरा को थाना बुलाया गया।
प्रार्थी ने बताया कि वह दिनांक 24 जनवरी की रात्रि 09:00 बजे से सुबह 09:00 बजे तक रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 02 में ड्यूटी पर था। इसी दौरान रात्रि लगभग 12:30 बजे प्रतीक्षालय में आराम करते समय उसका विवो T4 लाइट कंपनी का मोबाइल, जिसकी कीमत लगभग 11,000 रुपये है, अज्ञात चोर द्वारा उसकी ऊपरी जेब से चोरी कर लिया गया था।
मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 52/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 25 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
पंकज सोनी उर्फ बुलुट सोनी, पिता स्व. दिलीप सोनी
उम्र – 23 वर्ष
निवासी – ग्राम मल्हार, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उपनिरीक्षक बाबूलाल कोसरिया एवं थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More