
जांजगीर-चांपा | 26 जनवरी 2026 |
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना बलौदा पुलिस द्वारा नया बस स्टैंड के पीछे, बलौदा क्षेत्र में रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 70 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5600/- बताई जा रही है, बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम आशीष कुमार तम्बोली, पिता सतीश कुमार तम्बोली, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बलौदा, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा है। आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 36/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई करते हुए दिनांक 26.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक संतोष कुमार रात्रे एवं आरक्षक प्रहलाद निर्मलकर का विशेष योगदान रहा, जिनकी सक्रियता से यह सफलता संभव हो सकी।










