"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धान खरीदी नहीं  होने पर किसान आक्रोशित:- लखाली उपार्जन केंद्र के मुख्य गेट पर किसानों ने जड़ा ताला

अंतिम चरण में धान नहीं बिकने से फूटा किसानों का गुस्सा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने के दावे जमीनी स्तर पर खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। जिले के धान उपार्जन केंद्र लखाली में धान खरीदी नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने आज उपार्जन केंद्र के मुख्य गेट पर ताला जड़कर विरोध किया।
किसानों का आरोप है कि धान खरीदी के अंतिम चरण में शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण उनका धान अब तक नहीं बिक पाया है। इससे किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
लखाली गांव के किसान जय शंकर कंवर एवं बुद्धेश्वर धीवर ने बताया कि उन्होंने समय पर धान तैयार कर उपार्जन केंद्र में बेचने की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन अब तक न तो उनका धान खरीदा गया और न ही टोकन कटने की कोई समुचित व्यवस्था हो पाई। किसानों का कहना है कि कई बार उपार्जन केंद्र के चक्कर लगाने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा धान खरीदी की समय-सीमा समाप्त होने के करीब है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में किसानों का धान उपार्जन से बाहर पड़ा हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजबूरी में किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र धान खरीदी की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन किसानों की इस जायज मांग पर कब तक कार्रवाई करता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More