"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शहर की शांति भंग करने वालों पर पुलिस का प्रहार, 05 असामाजिक तत्व गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का सख्त रुख लगातार जारी है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 05 असामाजिक तत्वों को धरदबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
बुटू उर्फ रंजन, पिता बिसाहू देवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
राजेंद्र उर्फ बोटर्स, पिता आनंद राम देवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
पंकज उर्फ गोल्डी, पिता लक्ष्मीकांत श्रीवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
दीनू सेन बर्मन, पिता नरेंद्र बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर
सुमित रत्नाकर, पिता केदार रत्नाकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस का सख्त संदेश
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी, सिटी कोतवाली) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More