
गांधी जी की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी ने किया आयोजन
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय बाजार स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामविलास राठौर के संयोजकत्व में किया गया, जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि आज जब समाज और देश जाति, धर्म, नफरत, हिंसा और स्वार्थ जैसी विघटनकारी चुनौतियों से जूझ रहा है, ऐसे समय में गांधी जी के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी को केवल मूर्ति या तस्वीर तक सीमित न रखते हुए उनके विचारों को व्यवहार, सोच और आचरण में उतारने की आवश्यकता है। गांधी को याद करना नहीं, बल्कि गांधी को जीना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा, देवेश सिंह, डॉ. परस शर्मा, विवेक सिंह सिसोदिया, रमेश पैगवार, शिशिर द्विवेदी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, हरप्रसाद साहू, श्रीमती हेमलता राठौर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा राजू शर्मा, मुस्कान परवीन, मनोरमा पाटेकर, जिला कांग्रेस सेवादल संयोजक देवकुमार पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्दीकी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया, शेषनाथ टंडन, परमेश्वर निर्मले, संतोष गढ़वाल बोवई, राजू शर्मा, छतराम साहू, दीपक अग्रवाल, बसंत अग्रवाल, पार्षद विष्णु यादव, देवराज सिंह चंदेल, धीरज सिंह बैंस, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, बापू क्लब के सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।










