
बिलासपुर | KPN24.com
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले में आयोजित सेक्टर स्पेसिफिक इको-टूरिज्म प्रशिक्षण कार्यक्रम का कल विधिवत समापन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) रायपुर के बैनर तले एनआईएमएसएमई (NIMSME) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
इको-टूरिज्म सेक्टर से जुड़े उद्यमियों के लिए यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सीपत चौक स्थित होटल ‘रीति रिवाज’, बिलासपुर में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को इको-टूरिज्म से संबंधित व्यावसायिक, तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके करकमलों से कार्यक्रम का विधिवत समापन किया जाएगा।
समापन अवसर पर एनआईएमएसएमई के प्रतिनिधि, होटल रीति रिवाज की संचालिका सहित इको-टूरिज्म सेक्टर से जुड़े सभी प्रशिक्षणार्थी उद्यमी उपस्थित रहेंगे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने एवं स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।










