"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकू दिखाकर लूट करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र में चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी केशव राठौर निवासी सिवनी, दिनांक 30 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे ग्राम पंचायत की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब से 1000 रुपये नगद एवं ब्लूटूथ हेडफोन (कीमत लगभग 300 रुपये) लूटकर फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 33/26, धारा 309(4) भा.न्या.सं. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुरदा मोड़, चांपा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से 980 रुपये नगद एवं लूटा गया ब्लूटूथ हेडफोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार उर्फ डी.के. उर्फ कुशवा, पिता दिलहरण बरेठ, उम्र 31 वर्ष, निवासी सिवनी, थाना चांपा के रूप में हुई है। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक बी.एस. लकड़ा, आरक्षक गौरीशंकर राय, आकाश कलोसिया, आदित्य प्रताप, सुमंत कंवर सहित थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More