"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए आरक्षक के परिवार को आर्थिक संबल :- पुलिस सैलरी पैकेज के तहत स्व. आरक्षक की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

जांजगीर-चांपा | 02 फरवरी 2026 KPN24.Com

जांजगीर-चांपा पुलिस परिवार ने आज संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और मानवीय सरोकार की एक मिसाल पेश की। थाना चांपा में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया।

गौरतलब है कि 16 सितंबर 2025 की रात, ड्यूटी पूरी कर घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का मौके पर ही निधन हो गया था। यह घटना न सिर्फ पुलिस विभाग बल्कि पूरे जिले के लिए एक अपूरणीय क्षति थी।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सतत प्रयासों और संवेदनशील पहल के परिणामस्वरूप आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नैला शाखा के बैंक प्रबंधक रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को बीमा राशि का चेक सौंपा गया। यह आर्थिक सहायता न केवल परिवार के भविष्य के लिए संबल है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि पुलिस विभाग अपने कर्मियों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।
इस भावुक अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित पुलिस एवं बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले आरक्षक को नमन और उनके परिवार के साथ पुलिस विभाग की यह एकजुटता वास्तव में सराहनीय है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More