"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ को मिला ऐतिहासिक रेल बजट, विकास की रफ्तार को नई पटरी

KPN24:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना विकास के लिए ₹7,470 करोड़ का ऐतिहासिक बजट प्रावधान किया गया है। इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रदेशवासियों की ओर से केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।

डबल इंजन सरकार के संकल्प और निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में आज विकास की तस्वीर पूरी तरह बदलती दिखाई दे रही है। जहां वर्ष 2009–14 के दौरान रेलवे के लिए औसतन मात्र ₹311 करोड़ प्रतिवर्ष का बजट मिलता था, वहीं 2026–27 में ₹7,470 करोड़ का प्रावधान लगभग 24 गुना वृद्धि को दर्शाता है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है।
वर्तमान में राज्य में ₹51,080 करोड़ की रेलवे परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें नए रेल ट्रैक निर्माण, स्टेशनों का पुनर्विकास और सुरक्षा सुविधाओं का उन्नयन प्रमुख रूप से शामिल है।
सुदूर वनांचल बस्तर के लिए बड़ी सौगात
जनजातीय अंचल बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला रावघाट–जगदलपुर रेल परियोजना का शुभारंभ केंद्र सरकार द्वारा यहां के आदिवासी समाज को दिया गया एक अमूल्य उपहार माना जा रहा है।
फ्रेट कॉरिडोर से बढ़ेगी रफ्तार
परमलकसा–खरसिया कॉरिडोर के साथ-साथ नए फ्रेट कॉरिडोर को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से छत्तीसगढ़ में यात्री रेल सेवाओं की संख्या आने वाले समय में लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है।
अमृत स्टेशन योजना से बदलेगा स्टेशनों का स्वरूप
अमृत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। डोंगरगढ़ (फेज-I), अंबिकापुर, भानुप्रतापपुर, भिलाई और उरकुरा जैसे स्टेशन पूर्ण होकर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।
वंदे भारत और अमृत भारत से नई गति
प्रदेश में वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस की 2 जोड़ी और अमृत भारत एक्सप्रेस की 1 जोड़ी सेवाएं संचालित हो रही हैं, जो तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का नया अनुभव दे रही हैं।
वर्ष 2014 के बाद से अब तक लगभग 1,200 किलोमीटर नए ट्रैक, 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, 170 फ्लाईओवर/अंडरपास और ‘कवच’ जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणाली लागू की गई है, जिससे छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी रेल राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है।
यह विकास केवल रेल पटरियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन, उद्योग, रोजगार और आमजन के जीवन स्तर को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।
छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इन युगांतकारी पहलों के लिए हृदय से धन्यवाद।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More