"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रकाश भावसार भारतीय पत्रकार संघ के खरगोन जिलाध्यक्ष मनोनीत


ओल्ड पीआरओ परिसर में पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत, बधाइयों का लगा तांता

KPN24.com खरगोन मनीष विद्यार्थी। 

भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) ने संगठन को जिले में और अधिक सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भावसार को खरगोन जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देशानुसार की गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह का प्रस्ताव, प्रदेश संयोजक आमिर शेख की अनुशंसा तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र देवराय की सहमति शामिल रही।
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भावसार ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे एआईजे की रीति-नीति के अनुरूप राष्ट्र, समाज और पत्रकारिता के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता, अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर खरगोन नगर के पत्रकारों ने ओल्ड पीआरओ परिसर में भावसार का पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
स्वागत समारोह में एआईजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीजुद्दीन शेख, संरक्षक आशुतोष पुरोहित, प्रदेश संयोजक आमिर शेख, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह, तहसील अध्यक्ष राजकुमार सोनी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा पत्रकार मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा, विशाल छटिये, मुकेश ठक्कर, अनवर जिंदरान, नरेंद्र भटोरे, सदाशिव वर्मा, संजय पाराशर, अजय तिवारी, रामेश्वर बड़ोले, प्रवीण पाल, संदीप ठक्कर, नाजिम शेख, मनीष मडाहर, दीप जोशी, शुभम बगलाने, अबूबकर जिया, दिनेश सागौरे, करण चौहान, दिलीप पंचोली, मोहन जोशी, रवि परमार, पुरुषोत्तम सोनी, कांतिलाल कर्मा, अंजू त्रिवेदी, सतीश गांगले, साजिद शेख, रईस खान, शकील शेख, हेमन्त सोनी, राजेश मोदी, अतीक अली, राजू सोनी, लुकमान खत्री, रफीक मंसूरी, जमीर मंसूरी, कन्हैयालाल कुमरावत, गुरमीतसिंह भाटिया, श्याम गुप्ता, सुरेश राठौर, आकाश सांवले सहित अनेक पत्रकार साथियों ने श्री भावसार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पत्रकारों ने विश्वास जताया कि प्रकाश भावसार के नेतृत्व में भारतीय पत्रकार संघ खरगोन जिले में पत्रकार हितों की सशक्त आवाज बनेगा और संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More