"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत

प्रभु श्रीराम के ननिहाल में गूंजा अभिनंदन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर | KPN24.com

प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ पर आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आगमन राज्यवासियों के लिए गौरव और उत्साह का क्षण बन गया। छत्तीसगढ़ की धरती पर उनके स्वागत को लेकर जन-जन में विशेष उल्लास देखने को मिला।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश की आंतरिक सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। विशेष रूप से नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में मिले सकारात्मक परिणामों ने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शांति, सुरक्षा और विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ विकास और विश्वास के नए अध्याय लिख रहा है। यह दौरा न केवल राज्य के विकास को नई गति देगा, बल्कि नक्सल उन्मूलन अभियान को भी और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 3 करोड़ जनता की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस पावन धरा पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More