"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विधायक व्यास कश्यप समेत 8 लोग गिरफ्तार, सड़क जाम करना पड़ा भारी

जांजगीर | KPN24.com | 8 फरवरी 2026

खोखसा से पीथमपुर सड़क निर्माण की मांग को लेकर किया गया चक्काजाम कांग्रेसी विधायक व्यास कश्यप और उनके समर्थकों को महंगा पड़ गया। जांजगीर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विधायक समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला जमानती होने के चलते सभी आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखसा ओवरब्रिज पर हुए चक्काजाम मामले में की गई है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 30 जून 2025 की है, जब विधायक व्यास कश्यप और उनके समर्थकों ने सड़क की बदहाल स्थिति के विरोध में खोखसा ओवरब्रिज से पीथमपुर मार्ग तक पूरी तरह यातायात ठप कर दिया था।
एम्बुलेंस रोके जाने से मामला हुआ गंभीर
चक्काजाम के दौरान एम्बुलेंस रोके जाने की घटना ने मामले को और गंभीर बना दिया। शिकायतकर्ता एक निजी एम्बुलेंस चालक है, जिसने बताया कि वह 30 जून की शाम करीब 4 बजे एक मरीज को अस्पताल ले जा रहा था। उसे खोखसा ओवरब्रिज के पास स्थित एक नर्सिंग होम पहुंचना था, लेकिन इसी दौरान ग्राम जर्वे (च) के सरपंच और उनके सहयोगियों ने सड़क जाम कर एम्बुलेंस को बलपूर्वक रोक लिया, जिससे मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल सका।
घटना से आहत एम्बुलेंस चालक ने तत्काल सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
BNS की धाराओं में अपराध दर्ज
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) एवं 126(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। जांच में आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने पर विधायक व्यास कश्यप सहित कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस का कहना है कि चक्काजाम में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
व्यास कश्यप (60), निवासी नैला, जांजगीर
संदीप तिवारी (49), निवासी ग्राम मेहदा, पामगढ़
उत्तरा कश्यप (33), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
गोपाल कश्यप (42), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
व्यास टंडन (63), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
अरमान मोहम्मद (42), निवासी नैला, जांजगीर
गिरधारी कश्यप (36), निवासी ग्राम जर्वे (च), जांजगीर
उमा राठौर (41), निवासी ग्राम सिवनी, चापा

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More