
जांजगीर-चांपा दिनांक 08.02.2026 KPN24.com
जांजगीर-चांपा जिले में बीती रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। नशे के विवाद के दौरान धारदार हथियार से पेट पर जानलेवा हमला कर युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी राकेश सूर्यवंशी, निवासी सिवनी नैला ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई रोशन सूर्यवंशी उर्फ छोटे दादू टेंट का काम करता था।
दिनांक 07.02.2026 की रात करीब 10 बजे, वह अपने मित्र परमेश्वर चौहान के साथ गांव के अम्हातालाब की ओर घूमने निकला था।
करीब 11 बजे, परमेश्वर चौहान ने सूचना दी कि नशे को लेकर आशीष सूर्यवंशी और अतुल महंत से रोशन का विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से पेट पर प्राणघातक हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल रोशन को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फरारी के दौरान फिर किया जानलेवा हमला
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। फरारी के दौरान 08.02.2026 को आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने नैला निवासी यशवंत यादव को गाली-गलौज कर हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी दबोचे गए
अपराध की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय को दी गई। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली, नैला चौकी एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित पतासाजी कर अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से 02 धारदार चाकू एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई।
गिरफ्तार आरोपी
अतुल महंत, पिता राजेंद्र दास महंत, उम्र 19 वर्ष
निवासी – ग्राम कन्हाईबंद, वार्ड नं. 15, चौकी नैला
आशीष सूर्यवंशी, पिता बसंत कुमार सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष
निवासी – भाठापारा, वार्ड क्रमांक 01, नैला
इनका रहा विशेष योगदान
CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक,, नैला चौकी प्रभारी भवानी सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक सफील्ला, प्र. आरक्षक रूद्र, आर. डी. केश्वर साहू, साइबर थाना से प्र. आरक्षक राजकुमार चंद्रा, विवेक सिंह, आर. माखन साहू, प्रदीप दुबे, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह एवं साहबज खान।










