"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

जांजगीर-चांपा | KPN24.com | 09 फरवरी 2026

जिले में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। GLD स्कूल, खैरताल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बना कार्रवाई की वजह
मामला दिनांक 04.02.2026 का है, जब फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट व छत पर बैठकर युवकों द्वारा स्टंटबाजी की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।

एसपी के निर्देश पर त्वरित एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों को चिन्हित कर पकड़ा।
पुलिस द्वारा वाहन चालकों को न केवल कड़ी समझाइश दी गई, बल्कि मोटरयान अधिनियम के तहत प्रत्येक से ₹2800-₹2800 का समन शुल्क भी वसूला गया।
आमजन से पुलिस की सख्त अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि
खतरनाक स्टंट न करें, यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि आपकी एक लापरवाही किसी की जान ले सकती है।
टीमवर्क की मिसाल
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से समय रहते कार्रवाई संभव हो सकी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More