"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खरगोन में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: नाबालिग की अप्राकृतिक मांग पूरी न होने पर युवक की बेरहमी से हत्या

 

खरगोन 09 फरवरी 2026 KPN24.com

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। कसरावद थाना क्षेत्र में 42 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या के पीछे की वजह सामने आने के बाद हर कोई सन्न रह गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि वह एक नाबालिग की अप्राकृतिक मांग को मानने से इनकार कर रहा था।

अर्धनग्न शव मिलने से मचा था हड़कंप
31 जनवरी को कसरावद पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरातत्व संग्रहालय के पास बेड़ी क्षेत्र में एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान राकेश चौहान के रूप में की। प्रथम दृष्टया मामला बेहद जटिल और रहस्यमय प्रतीत हो रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष जांच टीम गठित की। जांच में एफएसएल, डॉग स्क्वाड, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई।
चार दिन की गहन जांच के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
लगातार चार दिन की गहन जांच के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंचने में सफल रही। आरोपी कोई और नहीं बल्कि एक नाबालिग निकला, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले का खुलासा एएसपी शकुंतला रूहल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया।
अप्राकृतिक संबंध की मांग बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग मृतक पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मृतक द्वारा इसका विरोध किए जाने पर आरोपी बुरी तरह भड़क गया और उसने पत्थर से हमला कर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने और पहचान छिपाने के इरादे से शव को अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया।
नाबालिग आरोपी हिरासत में, वैधानिक कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More