"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का भव्य शुभारंभ 

सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

जांजगीर-चांपा, 11 फरवरी 2026 KPN24.com

जिले की पहचान बन चुका तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का शुभारंभ आज हाईस्कूल मैदान में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। परंपरा, संस्कृति और आधुनिक कृषि तकनीक के अद्भुत संगम ने पहले ही दिन आयोजन को यादगार बना दिया। मैदान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, किसानों और आमजन की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल नजर आया।

उद्घाटन समारोह में जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सभापति राजकुमार साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
“जिले की विशिष्ट पहचान है यह मेला” – विधायक ब्यास कश्यप
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि यदि किसी आयोजन ने जांजगीर-चांपा को अलग पहचान और गौरव दिलाया है, तो वह जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला है। उन्होंने कहा कि कृषि मेले के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिकों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है, जिससे नई तकनीक और उन्नत खेती की जानकारी मिलती है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि बढ़ी है और किसान आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
“संस्कृति को सहेजने का पावन पर्व” – इंजी. सत्यलता मिरी
जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता मिरी ने इसे लोक संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बताया। उन्होंने कहा कि जिले में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही दिशा देने की। इस आयोजन के जरिए कृषि नवाचार, प्रतिभा विकास और खेल गतिविधियों को भी नई पहचान मिल रही है। उन्होंने लोगों से विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की।
“90 प्रतिशत सिंचित क्षेत्र, किसानों को सीधा लाभ” – कमला देवी पाटले
पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जिला गठन के समय से ही कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जांजगीर-चांपा लगभग 90 प्रतिशत सिंचित क्षेत्र है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल ने कहा कि लोक महोत्सव लोक कला और संगीत को मंच प्रदान करता है, वहीं योजनाओं और नवाचारों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का माध्यम भी बनता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने इसे जिले की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया।
“संस्कृति और नवाचार की गूंज पूरे प्रदेश में” – कलेक्टर जन्मेजय महोबे
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि यह महोत्सव जिले की समृद्ध लोक परंपरा और आधुनिक कृषि नवाचार का अनूठा संगम है, जिसकी गूंज प्रदेश ही नहीं, देशभर में सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि मेला केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्नत कृषि यंत्रों, तकनीकों और नवाचारों की प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को नई दिशा देता है। विभागीय स्टॉलों के जरिए विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।
सांस्कृतिक संध्या में झलकी लोक रंग की छटा
पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक नृत्य, गीत और पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और विद्यार्थियों को सम्मानित भी

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More