"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

श्रीनगर कॉलोनी में गूंजे फाग के रंग, हल्दी-कुमकुम उत्सव में उमड़ी उल्लास की लहर

मनीष विद्यार्थी खरगोन।

KPN24:- श्रीनगर कॉलोनी स्थित रॉयल पैलेस में हल्दी-कुमकुम एवं फाग उत्सव का भव्य और गरिमामय आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। रंग, उमंग और परंपराओं की खुशबू से सराबोर इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का संदेश दिया, बल्कि सामुदायिक एकता की मिसाल भी पेश की।

कार्यक्रम का आयोजन ज्योति मंडलोई के नेतृत्व में किया गया। पूरे आयोजन में पारंपरिक वेशभूषा, मंगलगीत और फाग के रंगों ने ऐसा माहौल बनाया कि उपस्थित महिलाओं में उल्लास की लहर दौड़ गई। सखियों ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सौहार्द और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर रिटा जोशी, अंजू व्यास, संतोषी शर्मा, रुपाली चौहान, रिटा दयाल, छाबड़ा आंटी, करणा शर्मा, जया मोयदे, जयंती पाटीदार, मालती बढ़ोले, अनीता श्रीवास, कृष्णा शर्मा और कृष्णा श्रीवास सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज में सक्रिय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था ने आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया।
फाग उत्सव के रंगों और हल्दी-कुमकुम की परंपरा ने यह साबित कर दिया कि जब समाज की महिलाएं एकजुट होती हैं, तो संस्कृति और संस्कारों की ज्योति और प्रखर हो उठती है। श्रीनगर कॉलोनी का यह आयोजन लंबे समय तक याद रखा

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More