"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बलौदा में महाशिवरात्रि महोत्सव की भव्य तैयारी, लिंगेश्वर महादेव मंदिर में 24 घंटे अखंड रामायण पाठ

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर नगर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। नगर विकास समिति एवं हर हर महादेव समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

नगर के नैया तालाब स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र लिंगेश्वर शिव मंदिर में 15 फरवरी 2026, रविवार को भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। यह मंदिर स्वयंभू भगवान भोलेनाथ के लिंग स्वरूप के कारण क्षेत्र में विशेष श्रद्धा का केंद्र माना जाता है।

सुबह 9 बजे से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान
मंदिर परिसर में प्रातः 9 बजे से विधि-विधान के साथ भगवान शिव का पूजन, अर्चन एवं जलाभिषेक प्रारंभ होगा। साथ ही राम दरबार की मनमोहक झांकी पूजन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर लिंगेश्वर महादेव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।

24 घंटे अखंड रामायण पाठ एवं भजन-कीर्तन
महाशिवरात्रि के अवसर पर 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा। पुरुष एवं महिला मंडलियों द्वारा कीर्तन-भजन, रामायण गान से पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय रहेगा। रात्रि में चारों पहर स्वयंभू भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा।

दूसरे दिन हवन-आरती के साथ समापन
अगले दिन प्रातःकाल होम-हवन एवं महाआरती के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का विधिवत समापन होगा। समिति की ओर से समस्त नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More