"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शिकारीनार (जैजैपुर) में हंसी-ठहाकों की बरसेगी फुहार, 22 फरवरी को भव्य कवि सम्मेलन

KPN24.com जैजैपुर 22 फरवरी 2026

सक्ती जिले के शिकारीनार में रविवार को साहित्य और हास्य-व्यंग्य की गूंज से सराबोर होने जा रहा है। जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल बिर्रा के संचालक श्याम चंचल चंद्रा की सुपुत्री आरोही एवं सुपुत्र अद्वित के षष्ठी संस्कार के पावन अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन न सिर्फ पारिवारिक उल्लास का प्रतीक होगा, बल्कि क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों के लिए यादगार संध्या साबित होने वाला है।
मंच पर सजेगा हास्य-व्यंग्य और गीतों का गुलदस्ता

कार्यक्रम का संचालन करेंगे बिलाईगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि शशिभूषण स्नेही। वहीं मंच को अपनी प्रस्तुति से ऊंचाई देंगे:
रायपुर के सुप्रसिद्ध गीतकार मीर अली मीर
जांजगीर के हास्य कवि सुरेश पैगवार
कोरबा की गीत-ग़ज़ल प्रस्तोता संतोषी श्रद्धा
पाटन के हास्य कवि कैलाश कुँवारा
बसना के हास्य कवि हितेन्द्र पांडे
वीर रस, हास्य और व्यंग्य की ताबड़तोड़ प्रस्तुतियों के बीच श्रोताओं को बार-बार ताली बजाने पर मजबूर होना पड़ेगा। मंच से कवि जब कहेंगे—
“चार लाइनों की है कविता,
जब तक बजाओ सब ताली…”
तो पूरा पंडाल ठहाकों और तालियों से गूंज उठेगा।
साहित्य प्रेमियों के लिए खास अवसर
इस कवि सम्मेलन में दिन-रात, आगे-पीछे, बाएं-दाएं हर दिशा में गूंजेगा शब्दों का जादू। मंच से कवि अपने अंदाज़ में श्रोताओं को प्रणाम करते हुए जीवन के किस्से, चुटीले व्यंग्य और भावपूर्ण गीतों से माहौल को सरस बनाएंगे।
कार्यक्रम को लेकर चंद्रा परिवार एवं ग्राम शिकारीनार (जैजैपुर) में जबरदस्त उत्साह है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने की अपील की गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More