
KPN24.com रायपुर, 20 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में नई गति लाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लेते हुए 17 सहायक अभियंता/अनुविभागीय अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश महानदी भवन, मंत्रालय, नया रायपुर अटल नगर से क्रमांक ESTB-102(2)/42/2026 के तहत जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार विभिन्न जिलों और उपसंभागों में पदस्थ अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति आने की उम्मीद है। आदेश में यह भी उल्लेखित है कि स्थानांतरण के लिए सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त की गई है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है तथा उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर से विधिवत प्रमाणित है। प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।












