"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

घर में घुसकर प्राणघातक हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 20 फरवरी 2026 

जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में घर के भीतर घुसकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां आरोपियों ने लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी दिनेश कश्यप, निवासी ग्राम बुडेना, ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 फरवरी 2026 को आरोपी गणेश कश्यप, चंद्रहास कश्यप, दूरपती कश्यप एवं चंद्रपाल कश्यप जबरन उसके घर में घुस आए। पुराने ईंटों के बंटवारे को लेकर विवाद करते हुए आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
बताया गया कि गणेश कश्यप और चंद्रहास कश्यप ने टांगी से प्रार्थी और उसकी पत्नी पर वार किया, वहीं चंद्रपाल और दूरपती ने लकड़ी के डंडों से रिकेश कश्यप के सिर पर हमला किया। हमले में काफी खून बहा और स्थिति गंभीर हो गई।
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 63/26 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 351(3), 331(2), 109, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की सख्ती से आरोपी धराए
मामले को गंभीरता से लेते हुए विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गणेश कश्यप (47 वर्ष), चंद्रहास कश्यप (28 वर्ष), दूरपती कश्यप (45 वर्ष), चंद्रपाल कश्यप (27 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम बुडेना, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More