"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

LIC के साथ धोखाधड़ी, आंतरिक जांच में हुआ खुलासा, फर्जी प्रमाण पत्र से लाखों का भुगतान।

KPN24:- जीवन के साथ भी ,जीवन के बाद भी जैसे स्लोगन के साथ आम जनता को भविष्य में आर्थिक परेशानी ना हो इसका ध्यान रखने वाली  भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ ही धोखा हो जाए ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) की मगरपारा शाखा में एक बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार बीमा एजेंटों की मिलीभगत से पांच बीमा धारकों के नाम पर झूठे मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर लाखों रुपये की मृत्यु दावा राशि प्राप्त की गई। इसके बाद उन्हीं नामों पर नई बीमा पालिसियां जारी कर दोबारा धोखाधड़ी की गई। इस घोटाले में बीमा निगम के तीन एजेंटों के नाम सामने आए हैं।
संतोषी साहू के नाम पर बीमा पॉलिसी ली गई थी
मगरपारा स्थित एलआइसी के शाखा प्रबंधक अलबन टोप्पो ने बताया कि मस्तूरी क्षेत्र के ओखर निवासी संतोषी साहू के नाम पर बीमा पॉलिसी ली गई थी। तीन साल बाद संतोषी के पिता ने उसका मृत्यु प्रमाणपत्र पेश कर छह लाख रुपये का दावा प्राप्त किया।
इसी बीच संतोषी के नाम से एक और पालिसी ली गई। इसी प्रकार ममता पांडेय, बबला पांडेय, ईश्वर पांडेय और शिवकुमार पांडेय के झूठे मृत्यु प्रमाणपत्र बनाकर पांच से आठ लाख तक के दावे प्राप्त किए गए और फिर उन्हीं नामों पर नई पालिसियां ली गईं।
आंतरिक जांच में यह मामला सामने आया
एलआईसी की आंतरिक जांच में यह मामला सामने आया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि एजेंट नरेश अग्रवाल, राजेश कुमार शर्मा और राशि सखूजा के माध्यम से यह धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More