"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

थाना पामगढ़ पुलिस की साइबर ट्रैकिंग से बड़ी सफलता, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

KPN24.com जांजगीर-चांपा, 21 फरवरी 2026

जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ अनाचार किया था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार थाना पामगढ़ पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला?
थाना पामगढ़ में दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को अपराध क्रमांक 486/2025 दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि एक नाबालिग बालिका को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। इसके बाद वह फरार हो गया था।
साइबर तकनीक से पंजाब में दबिश
आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस को उसके पंजाब में छिपे होने की जानकारी मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। दिनांक 21 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी की पहचान
आरोपी का नाम रवि यादव, पिता हबीब लाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी दर्री, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा बताया गया है।
इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO Act) की धारा 4 व 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक उमेश दिवाकर एवं महिला आरक्षक सविता पटेल का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More