
KPN24.com जांजगीर-चांपा 22 फरवरी 2026
जिले में नाबालिग बालिका से अनाचार के सनसनीखेज मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। थाना बलौदा पुलिस की तत्परता से आरोपी को दबोचकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बलौदा निवासी विजय कुमार केवट ने एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर, डरा-धमकाकर और सुनसान स्थान का फायदा उठाकर उसके साथ अनाचार किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बलौदा में तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 64(2)(m), 69, 351(3) BNS तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एसपी के निर्देशन में त्वरित एक्शन
घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। बलौदा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 22 फरवरी 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, रज्जू टंडन, बृजपाल बर्मन, संदीप सोनंत, नारायण भानू और योगेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।










