"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पारेषण क्षमता में बड़ा इजाफा: बागबाहरा 132 केवी उपकेंद्र अब और मजबूत

KPN24.com रायपुर 23 फरवरी 2026।

प्रदेश में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने 132/33 केवी उपकेंद्र बागबाहरा की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उपकेंद्र में स्थापित 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की जगह नया 63 एमवीए ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह उपकेंद्र का दूसरा 63 एमवीए ट्रांसफार्मर है और पूरा कार्य महज दो माह में पूरा कर लिया गया।

103 से बढ़कर 126 एमवीए — ओवरलोड से मिलेगी राहत
पहले उपकेंद्र में 63 एमवीए और 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित थे, जिनकी कुल क्षमता 103 एमवीए थी। अब 40 एमवीए की जगह 63 एमवीए ट्रांसफार्मर लगने के बाद कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 126 एमवीए हो गई है।
पिछले वर्ष पीक लोड सीजन में यहां लगभग 90 एमवीए तक लोड दर्ज किया गया था, जिससे ओवरलोड की स्थिति बन रही थी। नई क्षमता वृद्धि के बाद अब ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण होगी।
150 से अधिक गांवों को सीधा लाभ
बागबाहरा उपकेंद्र को 132 केवी परसवानी और 132 केवी झलप लाइनों से आपूर्ति मिलती है। यहां से 33 केवी के नौ फीडर—बागबाहरा (महासमुंद), टेमरी, सुनसुनिया, गोयनबहरा, टाउन, तेंदुकोना, मुंगसेर और खलारी—के माध्यम से 150 से अधिक गांवों तक बिजली पहुंचाई जाती है।
इस क्षेत्र में उन्नत कृषि, कृषि आधारित उद्योग और अन्य औद्योगिक इकाइयों का संचालन होता है। क्षमता बढ़ने से किसानों, लघु उद्योगों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को अब बेहतर वोल्टेज और निर्बाध आपूर्ति का सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुदृढ़ हो रहा नेटवर्क
कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने नए ट्रांसफार्मर का ऊर्जीकृत कर आपूर्ति प्रारंभ की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के निर्देशन में प्रदेश के पारेषण नेटवर्क को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है।
विशेष रूप से आदिवासी, वनांचल और ग्रामीण अंचलों में विद्युत अधोसंरचना सुदृढ़ करने पर प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि विकास की रफ्तार हर गांव तक पहुंचे।
विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न इस उपलब्धि से क्षेत्र के कृषकों और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More