"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बलकवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप से 170 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

मनीष विद्यार्थी खरगोन।

KPN24. Com खरगोन जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बलकवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी खलटाका पुलिस ने बोलेरो पिकअप वाहन से तस्करी कर ले जाई जा रही 170 पेटी अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5,07,000 रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर सटीक घेराबंदी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसरावद की ओर से सेंधवा की दिशा में एक बोलेरो पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सागर चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम पानवा के आगे सघन नाकाबंदी की गई।
कुछ ही देर में संदिग्ध बोलेरो पिकअप को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध शराब की पेटियां भरी मिलीं।
आरोपी के पास नहीं थे कोई वैध दस्तावेज
वाहन चालक ने अपना नाम विकास पिता उपेंद्र सिंह चंद्रवंशी (26 वर्ष) निवासी औरंगाबाद, बिहार हाल मुकाम धावल बेड़ी थाना सेंधवा बताया। पूछताछ में वह शराब परिवहन से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:
150 पेटी बीयर
20 पेटी देशी प्लेन शराब
कुल मात्रा लगभग 1980 लीटर
कुल कीमत लगभग ₹5,07,000
जब्त की है।
इसके साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन (कीमत लगभग ₹8,00,000) भी जब्त किया गया है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ चौकी खलटाका, थाना बलकवाड़ा में अपराध क्रमांक 61/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाड़ा सागर चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम में चौकी प्रभारी खलटाका उनि. मिथुन चौहान, सउनि. आशीष सोमवंशी, सउनि. अशोक नैयर, आरक्षक पंकज शर्मा, आरक्षक जितेंद्र बघेल, सैनिक गुलसिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More