"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस की सटीक जांच से खुला करोड़ों की ज्वेलरी लूट का राज, अमलीपाली से चोरी इक्को कार बरामद

KPN24.com जांजगीर-चांपा, 25 फरवरी 2026।

जिले की अकलतरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के पांच शातिर आरोपियों को पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। अमलीपाली से चोरी हुई इक्को कार को बरामद करते हुए पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि इसी वाहन का इस्तेमाल बिलासपुर के चर्चित ज्वेलरी शोरूम लूट कांड में किया गया था।

ऐसे हुई वारदात
प्रार्थी दुष्यंत, निवासी ग्राम अमलीपाली, थाना अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16-17 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात उनकी इक्को कार क्रमांक CG 13 N 0999 अज्ञात चोरों ने पार कर दी। इस पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2), 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि यही कार थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 219/2026 (बीएनएस व आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराएं) में उपयोग की गई थी। आरोपियों ने बिलासपुर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में सोना, चांदी और नगदी की करोड़ों रुपये की लूट को अंजाम दिया था।
लूट की सुनियोजित साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने पहले अंबिकापुर से एक मोटरसाइकिल चोरी की। इसके बाद अमलीपाली से इक्को कार चुराई गई। दोनों वाहनों का इस्तेमाल कर पांचों आरोपियों ने ज्वेलरी शोरूम लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी बाइक और कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे, जिन्हें बिलासपुर पुलिस ने जप्त कर लिया था।
अंतर्राज्यीय घेराबंदी और गिरफ्तारी
बिलासपुर पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपियों को मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इसके बाद बिलासपुर पुलिस आरोपियों को छत्तीसगढ़ लेकर आई, जहां विधिवत गिरफ्तारी की गई।
तकनीकी जांच में थाना अकलतरा क्षेत्र से चोरी हुई इक्को कार के इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया गया, जो लूट में प्रयुक्त वाहन से मेल खाया। पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विजय लाम्बा (52 वर्ष), निवासी उत्तम नगर, द्वारका, उत्तर दिल्ली
विनोद उर्फ बिनू प्रजापति (33 वर्ष), निवासी अनूपपुर, मध्यप्रदेश
करीम खान (23 वर्ष), निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश
इरफान अली, निवासी झलमला (टिकरीपारा), जिला बिलासपुर
मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित गुङवा, निवासी गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में की गई। निरीक्षक भास्कर शर्मा (थाना प्रभारी अकलतरा), एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय (पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार) सहित टीम के अन्य सदस्यों की भूमिका सराहनीय रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More