"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रायपुर से बड़ा ऐलान: ‘शतक’ फिल्म टैक्स-फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निर्णय

KPN24.com रायपुर, 26 फरवरी 2026

राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म शतक को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

फिल्म प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक सिनेमा नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और समर्पण की सौ वर्षीय तपस्या का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ की प्रेरक यात्रा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित हो—इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने इसे टैक्स-फ्री करने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के तप, त्याग और दूरदर्शिता से हुई, जिसे आगे माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ने सशक्त संगठनात्मक आधार प्रदान किया। एक शताब्दी की यह यात्रा लाखों स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रमाण है।
उन्होंने यह भी कहा कि संघ ने शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का कार्य किया है। आपदा और संकट के समय संघ कार्यकर्ताओं की सेवा भावना ने समाज को नई शक्ति दी है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि फिल्म ‘शतक’ युवाओं सहित समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More