"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिला बदर गुंडा दबोचा गया: मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधी सलाखों के पीछे

KPN24.com  जांजगीर-चांपा, 27 फरवरी 2026

कानून को चुनौती देने वाले आदतन बदमाश को आखिरकार मुलमुला पुलिस ने धर दबोचा। थाना मुलमुला क्षेत्र के कुख्यात गुंडा गोरी उर्फ रोहित कुमार बर्मन (40 वर्ष) को जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जिला बदर आदेश की खुली अवहेलना
जिला दंडाधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा 11 नवंबर 2025 को आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए जांजगीर-चांपा जिले सहित समीपवर्ती जिलों—शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर एवं बलौदा बाजार—की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने का आदेश जारी किया गया था। यह कार्रवाई आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए की गई थी।
इसके बावजूद आरोपी ने आदेश की अवहेलना करते हुए अपने गृह ग्राम कोसा (थाना मुलमुला) में अवैध रूप से शरण ली और ग्रामीणों को डरा-धमका कर क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।
विश्वसनीय सूचना पर त्वरित एक्शन
पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही बदमाश फरार हो गया, जिसकी लगातार तलाश जारी थी।
आखिरकार मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में, ASI प्रमोद महार, हेमलाल महिलागे, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, आरक्षक, सनोहर जगत का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More