
KPN24.com जांजगीर-चांपा 05 मार्च 2026
जांजगीर-चांपा जिले के थाना पामगढ़ पुलिस को अनाचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर तकनीक की मदद से आरोपी को जिला मुंगेली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कोमल प्रसाद (29 वर्ष) निवासी मानपुर, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पामगढ़ में दिनांक 18 फरवरी 2026 को अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था, जिसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान साइबर तकनीक के माध्यम से पुलिस को आरोपी के जिला मुंगेली में होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उपनिरीक्षक संतोष बंजारे, रावघवेंद्र और भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।










