"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

KPN24.com जांजगीर-चांपा, 06 मार्च 2026

जांजगीर-चांपा जिले में हत्या की नीयत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को थाना चांपा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात के आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कीर्तन पटेल ने आहत सुखराम पटेल के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सुखराम पटेल ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी आवेश में आकर अपने घर गया और वहां से एक छोटी टांगी लेकर वापस लौटा। इसके बाद आरोपी ने “आज तुझे जान से मार दूंगा” कहते हुए सुखराम पटेल के सिर पर टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया।
हमले में सुखराम पटेल के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही थाना चांपा में अपराध क्रमांक 90/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में प्रयुक्त टांगी भी अपने घर से निकालकर पुलिस को सौंप दी, जिसे जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी कीर्तन पटेल (32 वर्ष), निवासी कुरदा, थाना चांपा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक बी.पी. खाण्डेकर सहित पुलिस टीम के आरक्षक मुन्द्रिका दुबे, वीरेश सिंह, गौरीशंकर रॉय, खेमचरण राठौर और कैलाश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More