"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जनरेशन कंपनी और बैंक आॅफ बड़ौदा के बीच एमओयू 2700 विद्युत कर्मचारियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज

KPN24.com रायपुर 09 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी एवं बैंक आफ बड़ौदा के बीच आज अनुबंध करार किया गया। यह अनुबंध नियमित कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के साथ उन्नत बैंकिंग सुविधाएं और ज्यादा कवरेज के लिए किया गया है। इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके. कटियार और बैंक आफ बड़ौदा के देवाकर के बीच करार पर हस्ताक्षर किया गया।

श्री कटियार ने इस अनुबंध को कंपनी एवं कर्मचारी हित में बड़ा कदम बताया है। जनरेशन कंपनी मुख्यालय के अलावा हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व एवं अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र मड़वा में कुल 2700 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत है,जिन्हें इस अनुबंध से सीधा लाभ मिलेगा।
कंपनी ने विद्युतकर्मियों के लिए बैंक से विशेष पैकेज बनाने का अनुरोध किया था,जिससे कर्मियों को एक ही बैक में किफायती एवं आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हो सके। बैंक द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार के साथ अनुबंध होने के साथ-साथ राज्य के अलग अलग सरकारी विभागों में वो ऐसी सुविधाएं दे रहे हैं।
जनरेशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री संदीप मोदी ने बताया कि इस अनुबंध में 12 लाख तक का बीमा कवर है साथ ही दुर्घटना एवं प्लेन दुर्घटना के लिए 1 से 2 करोड़ का कवरेज है। इसके अलावा डेबिट, क्रेडिट कार्ड में कई प्रकार के छूट एवं आकर्षक सुविधाएं है। न्यूनतम ब्याज दर पर सभी प्रकार की लोन सुविधा भी उपलब्ध है। लाकर रेंट कैंसिलेशन चार्ज में दिया जायेगा। इन सभी सुविधा का लाभ उठाने के लिए कर्मियों को अपनी सैलरी खाता इस बैंक में खुलवाना होगा।
इस अवसर पर जनरेशन कंपनी के महाप्रबंधक (वित्त) श्रीमती नंदनी भट्टाचार्य, अतिरिक्त महाप्रबंधक (वित्त) सौमित्र दुबे, अतिरिक्त महाप्रबंधक ( वित्त) एके. चंद्राकर ,उप-महाप्र्रंधक ( वित्त) अजय शर्मा एवं बैंक आॅफ बड़ौदा से पंकज उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More