"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया सर्वेक्षण

मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया सर्वेक्षण

जांजगीर-चांपा:- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज विकासखंड बलौदा के ग्राम पंचायत सिवनी च के आवास हितग्राही सुरेश कुमार देवांगन एवं राजा राम देवांगन के घर पहुंचकर मोबाइल ऐप पर सर्वेक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने कहा। इसके साथ ही उन्होंने आवास पूर्ण होने पर, लाभार्थियों को उनके घर की चाबी सौंपी । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राठौर, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More