
KPN24:- 30 सांसद की सर्वदलीय टीम विदेश में जाकर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में ब्रीफिंग करेंगे। माना जा रहा है कि भारत के सांसद अमेरिका, यूके,दक्षिण अफ्रीका, कतर और यूएई सहित कई देशों में जाकर भारत का पक्ष रखेंगे।
विदेश में जाकर भारत का पक्ष रखने जा रहे सांसदों की टीम में सभी दलों के सांसद शामिल किए गए हैं। करीब 30 के आसपास सांसदों को भेजा जा सकता है। इसमें बीजेपी के अलावा कांग्रेस, टीएमसी, जेडीयू, डीएमके, एनसीपी शरदचंद्र पवार, बीजू जनता दल, सीपीआईएम के सांसद होंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद अपराजिता सारंगी, कांग्रेस के शशि थरूर, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद, अमर सिंह, एनसीपी एसपी की सुप्रिया सुले, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी भी डेलीगेशन का हिस्सा होंगे।
किरेन रिजिजू हैं कोआर्डिनेटर
सांसदों की टीम का ऑपरेशन सिंदूर के लिए पक्ष रखने के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कोआर्डिनेट करेंगे। उनको सरकार ने कोआर्डिनेटर बनाया है। सांसदों के पास इनविटेशन पहुंच चुके हैं। पासपोर्ट आदि मांगा जा चुका है। एक सांसद ने बताया कि विदेश मंत्रालय को डिटेल शेयर हो चुका है। वह ट्रेवेल की सारी तैयारियों का बंदोबस्त करने के बाद संबंधित सांसदों से संपर्क करेगा। यह यात्रा 22 या 23 मई से शुरू होगी। एक डेलीगेशन में 5 या 6 सांसदों का ग्रुप होगा। सांसदों के हर डेलीगेशन के साथ विदेश मंत्रालय का एक अधिकारी व सरकार का एक प्रतिनिधि भी शामिल होगा।










