
KPN24:- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के बैनर तले तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है आज जांजगीर के हाईस्कूल मैदान से लेकर नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें राजनेताओं सहित गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाक अधिकृत कश्मीर ओर पाकिस्तान में आतंकियों के 9 अड्डे पर हमला किया गया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए, इससे बौखला कर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड जवाब दिया तथा पाकिस्तान को भारी नुक्सान पहुंचा , तीन दिन चले इस ऑपरेशन सिंदूर से घबरा कर पाकिस्तान सीजफायर के लिए गिड़गिड़ाने लगा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पूरे देश में राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं, जांजगीर मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें राजनेताओं, अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, इस तिरंगा यात्रा में भारत की जय, और भारतीय सेना की जय जैसे जयघोष नारे गूंज रहे थे हाईस्कूल मैदान से शुरू हो कर कचहरी चौक होते हुऐ हाईस्कूल मैदान पर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल के बच्चों के साथ महिलाओं ने भी भाग लिया, तिरंगा यात्रा के दौरान जांजगीर नगर राष्ट्र भक्त से ओतप्रोत नजर आ रहा था।










