"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलयुगी पिता ने अपने ही आठ माह के पुत्र की पटक पटक कर दी हत्या।

KPN24:- बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला घटना सामने आई है जहां कलयुगी एक पिता ने अपने ही आठ माह के पुत्र की पटक पटक कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बसडीला गांव निवासी पंकज कुमार ने अपने ही पुत्र (08 माह) को पलंग पर पटक कर हत्या करने के साथ ही उसका गला भी दबा दिया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि हत्या करने के उपरांत पिता ने अपने पुत्र के शव को गांव के समीप से गुजर रहे तेल नदी के पास गड्ढे में दबा दिया। बच्चे की मां ने मामले में अपने पति के विरुद्ध थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल वहीं, इस बीच घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और जलालपुर के अंचलाधिकारी के मौजूदगी में शव को गड्ढे से निकाल कर पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस घटना के बाद मासूम बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More