"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धन कभी धर्म से ऊपर नहीं हो सकता- पवन सिंघानिया

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के अमरताल गांव के समीप आंनदम् धाम में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा राज्य स्तरीय चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर की महिलाओं ने भाग लिया। जिसका आज रविवार को समापन हुआ।

योगगुरु बाबा रामदेव ने भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में योग को एक नई पहचान दिलाई है जिसके चलते भारत सरकार के प्रयास से पूरा विश्व 21जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाबा रामदेव के अनुयाई द्वारा लोगों को योग के प्रति जागरूकता करने के लिए अभियान चला रहे है। इसके तहत् जिले के अमरताल के आंनदम् धाम में पतंजलि महिला समिति के द्वारा 15 मई से 18 मई तक चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है जिसका आज रविवार को समापन हुआ, समापन अवसर पर जिले के जनसेवक अमर सुल्तानिया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री रोज योग करते हैं हमें भी योग करना चाहिए क्योंकि योग से तन-मन विचार सब शुद्ध होता है और जब तन मन शुद्ध होता है तो व्यक्ति द्वारा किए कार्य भी समाज व देश हित में ही होते हैं। इस योग शिविर में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पवन सिंघानिया ने कहा कि आप सबके सहयोग से ये योग शिविर अच्छे से संपन्न हुआ इसमें मैं केवल एक माध्यम हूं और मेरा मानना है कि इंसान कुछ नहीं कर सकता, करने वाला तो भगवान है हम तो केवल माध्यम मात्र है मेरा विचार है कि धर्म और धन दो क्षय, वहीं पतंजलि महिला योग समिति की प्रदेश प्रभारी दीदी जया जी ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि हम सब बहनों को गांव गांव मे योग के प्रति लोगों को जागरूक करना है, प्रदेश भर से आई महिला योग शिक्षिकाओं को कहा कि हमें निरंतर योग करना और लोगों को करवाना है। योग के क्षेत्र  में बेहतर काम करने वाली योग शिक्षिकाओं का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, इस योग शिविर में प्रदेश के 27 जिले की योग शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More