"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, थाना प्रभारी को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

KPN24:- पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय ने प्रभार लेते ही पुलिस विभाग में कसौटी लाने के लिए जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की शनिवार रात्रि 9.00 बजे बैठक ली।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा मीटिंग पश्चात रात्रि 1.00 बजे आकस्मिक निरीक्षण थाना चांपा का किया गया जहां पर उपस्थित पुलिस अधि./कर्म. को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए डीजल चोरी के प्रकरण के संबंध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया

रात्रि मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को बिन्दुवार आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। चोरी, लूट, डकैती नकबजनी एवं मारपीट, गुंडागर्दी में शामिल आरोपियों का नए निगरानी/गुंडा फाइल में नाम शामिल करे। पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम कम से कम करे (थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत यदि दुर्घटना होने की सूचना मिलती है तो तत्काल घटना स्थल पहुंचकर विधिसम्मत कार्यवाही करें। थाना चौकी क्षेत्र में यदि अवैध शराब/गांजा के बिक्री तथा जुआ सट्टा की सूचना मिलती है तो आरोपियों के विरूद्व त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही करे, यदि किसी भी अधि/कर्म. को अवैध कार्यों की गतिविधि में संलिप्तता पाई गई तो उनके विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्यवाही की जाएगी

रोड एक्सीडेंट के मामले में BNS धाराएं लगाने के साथ साथ विधिसम्मत मोटर वाहन अधिनियम की धारा लगावे यदि वाहन मालिक की लापरवाही पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही करें। थाना/चौकी क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिए अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। मिटिंग के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों को सशक्त निर्देश देते हुए कहा गंभीर अपराधों एवं महिला संबधी अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करें , वहीं थाना/चौकी प्रभारी भी अपने अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक रात्रि गस्त में ड्यूटी रहने का प्रयास करें। तथा अधिक से अधिक लंबित स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु हर संभव प्रयास कर तामिली/अदम तामिली की जानकारी से माननीय न्यायालय को अवगत कराते रहना है। थाना/चौकी क्षेत्र में निवासरत् पूर्व में चोरी/डकैती/लूट के प्रकरण में जो गिरफ्तार हुए हो, वर्तमान में जेल से रिहा हो चुके हो उनके ऊपर निगरानी रखे साथ ही उनसे समय-समय पर पूछताछ करते रहने के निर्देश दिए।
इस मिटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, DSP जितेंद्र खूंटे, DSP श्रीमति कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP प्रदीप कुमार सोरी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले के समस्त थाना/ चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More