
KPN24:- मालखरौदा के मिशन चौक पिहरीद में तेज रफ्तार हार्वेस्टर की चपेट में आने से बाईक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस मौके पर पहुंची।
रिहायशी इलाके से गुजर रहे हार्वेस्टर चालक ने हार्वेस्टर में लगे खतरनाक कटर को भी नहीं हटाया था. फसल काटने वाला कटर लगा हार्वेस्टर गांव के रिहायशी इलाके से होता हुआ जा रहा था. इसी बीच बाइक सवार तीन युवक उसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना दर्दनाक था कि तीनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई. तेज धार कटर से युवकों के शरीर कई टुकड़े हो गए. युवकों की मौते के बाद इलाके में हंगामा मच गया. लोग पूरे हादसे के लिए हार्वेस्टर चालक को दोषी ठहरा रहे हैं.
घटना सक्ती जिले के मालखरौदा रोड पर मिशन चौक के पास हुआ. मौके पर ही तीनों युवकों ने दम तोड़ दिया. नाराज ग्रामीणों ने पहले तो स्थानीय थाने पर जमकर प्रदर्शन किया फिर वो चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए. चक्काजाम होने से छपोरा, जैजैपुर, सक्ती मुख्य मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हुआ. मृतक युवकों के परिजन अब हार्वेस्टर मालिक से मुआवजे की मांग कर रहे हैं. मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस विभाग पर भी बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है.
मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम:
मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि हार्वेस्टर चालक की गलती से ये हादसा हुआ है. हार्वेस्टर चालक धान की कटाई के बाद बिना कटर हटाए रिहायशी इलाके से होकर गुजर रहा था. तभी सामने से आ रहे बाइक सवार युवक कटर की चपेट में आ गए. मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी नागेश्वर, पिता दाऊ लाल, शेर सिंह, पिता परदेशी के रूप में हुई है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव कई टुकड़ों में बंट जाने के चलते पहचान होने में दिक्कत हो रही है. पुलिस का कहना है कि हादसे की विस्तृत जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी. फिलहाल, घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैला गई है.










