
KPN24:- सेना की वीरता व शौर्य का सम्मान करते हुए नगर पंचायत बलौदा द्वारा आज ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान के अंदर बने नौ आतंकी अड्डों पर हमला करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया जिसमें सौ से ज्यादा आंतकी मारे गए थे जिससे बौखला कर पाकिस्तानी सेना ने भारत पर ड्रोन से हमला किया जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सभी ड्रोन मार गिराए थे तीन दिन चले इस लड़ाई से घबरा कर पाकिस्तान ने सीजफायर की पहल की , जिस पर भारतीय सेना ने सीजफायर को अपनी शर्तों पर बात करते हुए दोनों देशों सीजफायर के लिए तैयार हुए। भारतीय सेना की वीरता व शौर्य का सम्मान करते हुए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इसी के तहत् नगर पंचायत बलौदा द्वारा आज नगर पंचायत प्रांगण से शुरू की गई जो नगर के प्रमुख स्थान से होते हुए बुधवारी बाजार चौक तक निकाली गई, तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता जय भारतीय सेना जिंदाबाद जैसे नारे का जयघोष नगर भर में गुंजता रहा इस तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत बलौदा सीएमओ आर.सी. तिवारी अध्यक्ष श्रीमती कविता डहरिया, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी सभी पार्षदगण, कर्मचारी के साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।










