
KPN24:- जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने/पिलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के मार्गदर्शन में जिले में विशेष अभियान चलाया गया अभियान के तहत थाना जांजगीर में 12 आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा 02, थाना अकलतरा 07 ,थाना मुलमुला 02 थाना शिवरीनारायण 09 थाना नवागढ़ 04 ,थाना बम्हनीडीह 01,थाना सारागांव 03, थाना बिर्रा 05 सार्वजनिक जगह पर शराब पीने /पीलाने का साधन उपब्ध कराने पायें जाने पर आरोपियों के विरूद्ध विधिवत् आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। इसमें निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. मनीष तंबोली थाना प्रभारी बलौदा, निरी. मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतर, निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरी. राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बम्हनीडीह, निरी. सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी सारस, उपनिरी. कृष्णपाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उपनिरी. पारस पटेल थाना प्रभारी नवागढ़ का सराहनीय योगदान रहा।










