
KPN24:- गौरेला पेंड्रा जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटना गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान में साइबर टीम व गौरेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली, पुलिस को अंतर्राज्यीय वाहन चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गौरेला पेंड्रा जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार हो रही थी जिस पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक ने सायबर टीम व गौरेला पुलिस की एक संयुक्त टीम बना कर वाहन चोर गिरोह को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई, काफी छानबीन करने के बाद अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरोह के सरगना मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर का नाम बताया गया जो अपने साथियों की गिरफ्तारी से पहले ही फरार हो गया है, पुछताछ में पता चला की शाकिर के मैकेनिक है जिसने मास्टर की और लाॅक तोड़ने की कला अपने मौसा से सीखा था। आरोपी गौरेला क्षेत्र में किराए का मकान लेकर घटना को अंजाम देते हैं, आरोपी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, व सुनसान जगहों से मास्टर की के माध्यम से वाहन चोरी करते थे तथा फ़र्जी दस्तावेज बनाकर सस्ते दामों पर बेच दिया जाता था आरोपी के पास से 10 वाहन जब्त किया गया । वहीं मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।










