"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

एम.पी. भी अजब है सबसे गजब है, इंसान तो क्या भिण्ड शहर का मृत्यु प्रमाणपत्र हुआ जारी।

MP अजब है, सबसे गजब है… सरकारी दफ्तर से जारी हुआ भिंड का मृत्यु प्रमाण पत्र, तहसीलदार पर एक्शन
तहसीलदार कार्यालय की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र के सभी कॉलम में ‘भिंड’ लिखा हुआ था. जब इस संबंध में तहसीलदार से संपर्क किया गया तो उन्होंने इसे ‘टाइपिंग की गलती’ बताया और लोक सेवा केंद्र को दोषी ठहराया।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक तहसीलदार को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया गया, क्योंकि तहसीलदार कार्यालय की ओर से जारी किए गए मृत्यु प्रमाण-पत्रों के सभी कॉलम में ‘भिंड’ लिखा पाया गया। यह कार्रवाई तब की गई, जब सोशल मीडिया पर एक ऐसे प्रमाण-पत्र को पोस्ट किया गया, जिसमें आवेदक और मृतक के नाम व मृत्यु के स्थान के कॉलम में ‘भिंड’ लिखा हुआ था. यह पोस्ट ‘भिंड का मृत्यु प्रमाण-पत्र’ के रूप में ट्रेंड करने लगा। भिंड के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एल के पांडे ने पुष्टि की कि तहसीलदार मोहन लाल शर्मा को लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया गया है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More