"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ड्यूटी में लापरवाही करने वाले आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित।

KPN24:- वैसे तो पुलिस की नौकरी बड़ी रौब की होती लेकिन जब लापरवाही होती है तो सीधा निलंबित होना पड़ता है ऐसा ही एक मामला जांजगीर चांपा में आया है जहां आरक्षक नंद कुमार राठौर जो 11 वी वाहिनी छ.स.बल पुटपुरा जांजगीर में पदस्थ है। जिसका पुलिस अधीक्षक बंगला में रात्रि मे सुरक्षा गार्ड ड्यूटी लगाई गई गुरुवार रात्रि  को रात्रि में ड्यूटी के दौरान रायफल को अन्यंत्र स्थान रखकर सोता हुआ पायें जाने के फलस्वरूप उसको पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया। जब से जांजगीर चांपा में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभाला तब से पुलिस विभाग को सशक्त हिदायत दी है कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी । फिर चाहे वो किसी भी स्तर की ही क्यों ना हो अभी एक दिन पूर्व ही एक कर्मचारी को ग़लत आचरण के चलते निलंबित किया था। 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More