"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

तू चोर मैं सिपाही – ना ना मैं चोर मैं सिपाही।

KPN24:- आपने कही हिंदी फिल्मों में देखा होगा कि पुलिस या तो चोरी करती या चोरों का साथ देती हैं इसी किरदार को असल जिंदगी में जांजगीर-चांपा पुलिस के एक सिपाही ने सही ठहराया दिया कि वर्दी भी चोरी में शामिल हो सकती हैं।

जिले की चांपा थाना /जांजगीर कोतवाली पुलिस के साथ सायबर टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया छड़, ग्रेनाइट पत्थर और पत्थर की चौखट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल एक आरक्षक, जो वर्तमान में जांजगीर -चांपा रक्षित केंद्र में पदस्थ है, जिसके अलावा पिकअप वाहन मालिक/चालक सहित अन्य आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों के कब्जे भवन निर्माण सामग्री छड़, ग्रेनाइट पत्थर सहित अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं पिकअप वाहन कुल कीमती 10 लाख रुपये जप्त किया गया । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा चोरी में संलिप्त आरक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे भी आरोपी बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले या किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। हनी अग्रवाल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका घटोली चौक के पास चांपा मे दुकान है जिसमें भवन निर्माण सामग्री की बिक्री करता है। घटना दिनांक 18-19.05.2025 के दरम्यानि रात इसके दुकान के सामने रखें 3.5 टन राड (सरिया) को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इसी तरह पास के एक अन्य दुकान संचालक तनिष्का टाइल्स बिरमा राम गुरज़र ने बताया कि इसका मार्बल टाइल्स का शोरूम है जहां से इसी घटना दिनांक को अज्ञात आरोपियों द्वारा ग्रेनाइट पत्थर तथा अन्य सामग्री चोरी कर लिया गया है उक्त घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चांपा में तत्काल पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक पुलिस टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलन की गई ,जांच के दौरान पुलिस टीम ने सूचना तंत्र ,तकनीकी निगरानी और सक्रियता से अन्वेषण के दौरान पता चला कि पुलिस लाइन जांजगीर में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप भी चोरी की घटना में संलिप्तता होने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया जिस पर प्रकरण में विस्तृत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना चांपा ,जांजगीर कोतवाली एवं साइबर सेल से एक संयुक्त टीम आरोपियों की पता तलाश हेतु रवाना किया गया जो पुलिस टीम के द्वारा आरक्षक शशिकांत कश्यप को उसके निवास भाटापारा वार्ड क्रमांक 25 जांजगीर से पकड़ा गया और आरक्षक से पूछताछ करने पर आरक्षक प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करता रहा, आरोपी आरक्षक शशी कांत कश्यप वर्तमान में पुलिस लाइन जांजगीर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है और जांजगीर के वार्ड क्रमांक 25 भाटापारा में अपना स्वयं का मकान बना रहा है उक्त आरक्षक के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्र में हार्डवेयर सामग्री बिक्री करने वाली दुकानों से अलग – अलग घटना दिनांक को अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर निर्माण सामग्री जैसे छड़ सीमेंट ग्रेनाइट पत्थर को चोरी किया गया है चोरी करके अपने निर्माणाधीन मकान में उपयोग कर रहा था तथा चोरी का कुछ हिस्सा बंटवारे में अपने अन्य साथियों को दिया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More