"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रभारी बीआरसी ने जनपद सीईओ पर लगाए गंभीर आरोप, 24 लाख की शासकीय राशि खाते से निकाल कर किया गबन।

KPN24:- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगाया जा रहा है जब अभियान बंद हो चुका है तो इसकी राशि में बड़ा घोटाला सामने आया है. जिले के बीआरसी प्रभारी ने जनपद सीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि 24 लाख की शासकीय राशि खाते से निकाल कर गबन किया गया है. अब जिला प्रशासन इसके जांच की बात कह रहा है।

जिले में 6 से 14 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सर्व शिक्षा अभियान चल रहा था. इस अभियान का समग्र शिक्षा अभियान में विलय हो गया था. जब यह अभियान का विलय हो गया तब सर्व शिक्षा अभियान मद में जमा राशि को प्रशासन को सौंपना था. जिला मिशन समन्वयक ने शासन के निर्देशानुसार राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर में इस राशि को जमा करवाना था. इस मुद्दे पर जिले के बीआरसी ने जनपद सीईओ पर इस राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.

हमारा खाता एक्सिस बैंक में था. जिसमें 24 लाख 28 हजार सात सौ उन्तालीस रुपए जमा थे, शासन के निर्देशानुसार इस राशि को शासन को वापस करना था , पर जब हमने खाता चेक किया तो पूरा खाता खाली था, इसके बाद जमा राशि के संबंध में बैंक से पत्राचार किया गया तो वहां से लेनदेन की जो जानकारी मिली, उसके अनुसार ₹ 2 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से पेंड्रा जनपद के लिपिक दीपक तिवारी के निजी खाते में ट्रांसफर किए गए।

राम बघेल , BRC प्रभारी पेंड्रा

पूरा खाता हुआ खाली: बीआरसी ने आरोप लगाया है कि 228739 रुपए किसी पंचायत के खाते में ट्रांसफर हुए, जबकि 20 लाख रुपए किसी अन्य बैंक में ट्रांसफर कर दिए गए. इस तरह पूरा खाता खाली हो गया.

सर्व शिक्षा अभियान का प्रभारी BRC होता है. इस मद में बैंक में संयुक्त खाता था जिसमें जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बीआरसी के प्रभारी के संयुक्त हस्ताक्षर से ही पैसों का आहरण हो सकता था. मामले में गलत तरीके से BRC को ही हटाकर उसकी जगह जनपद के ही करारोपण अधिकारी कृपाल सिंह पैकरा को सेकंड सिग्नेटरी बना दिया गया. जबकि प्रथम सिग्नेचरी तत्कालीन जनपद CEO संजय शर्मा रहे, दोनों ने हस्ताक्षर करके सर्व शिक्षा अभियान के मूल खाते को खाली कर दिया.-राम बघेल , BRC प्रभारी पेंड्रा

यह लेनदेन मेरे पदभार ग्रहण करने के पूर्व ही हुआ है. जिसमें मेरा कोई हाथ नहीं है , शिकायत आने के बाद जब जांच की गई तो यह सामने आया कि सर्व शिक्षा अभियान मद से पैसे निजी खाते के साथ अन्य खातों में ट्रांसफर हुए हैं. इसका समायोजन जनपद के अन्य खातों से किया जा सकता है. फिलहाल इसमें जांच टीम गठित की गई है जो मामले की जांच करेगी।

नम्रता शर्मा, सीईओ, जनपद पेंड्रा

मोदी सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान , साक्षर भारत, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को मिलाकर समग्र शिक्षा अभियान की शुरुआत की है. इसलिए अन्य मदों में जमा राशि शासन ने वापस लेकर समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से ही व्यय करने की का आदेश दिया है. अब देखना होगा कि इस गड़बड़ी में क्या कार्रवाई होती है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More